जॉर्ज के प्रिंस ऑफ वेल्स के रूप में रामसे के चित्र की सफलता से यह प्रमुख कमीशन मिला । युवा राजा की सुरुचिपूर्ण मुद्रा उनके गरिमा और वाक्संयम दोनों पर जोर देती है। यहाँ रामसे पर समकालीन फ्रांसीसी कला का ऋण स्पष्ट है।रामसे की जॉर्ज III की पेंटिंग में, चेहरे को ग्रे अंडरपेंटिंग का उपयोग करके बनाया गया है, देह को लाल रंग के छोटे-छोटे स्पर्शों द्वारा जीवंत किया गया है और रोब की मोटाई और बनावट को शानदार ढंग से सुझाया गया है, जिसमें अर्मिन पर प्रतिबिंबित प्रकाश भी शामिल है। सुशोभित और राजसी के इस सफल संयोजन के बाद शाही परिवार की ओर से अन्य कमिशन्स भी मिले। किंग के घर में रामसे की मजबूत स्थिति जॉर्ज द्वारा एक अन्य चित्रकार के सुझाव के इनकार से इन शब्दों में स्पष्ट होती है : "मि. रामसे मेरे चित्रकार हैं, माय लार्ड।”
1739 में रामसे ने एन बेने से विवाह किया, जो अलेक्जेंडर बेने की बेटी थीं, लेकिन उनकी केवल चार साल बाद ही मृत्यु हो गई और उनके तीन बच्चों में से कोई भी वयस्कता तक नहीं बचा। कुछ साल बाद, रामसे के ड्राइंग विद्यार्थियों में से एक, मार्गरेट लिंडसे, एवलिक के सर अलेक्जेंडर लिंडसे की सबसे बड़ी बेटी थीं। रामसे जब मार्गरेट के साथ भाग गए और उन्होंने एडिनबर्ग में शादी की, तो उससे एक बड़ा स्कैंडल हुआ। मार्गरेट के पिता ने उन्हें एक कलाकार से शादी करने के लिए कभी माफ नहीं किया, लेकिन रामसे ने सर अलेक्जेंडर से कहा कि शादी के लिए उनका एकमात्र मकसद था “आपकी बेटी के लिए मेरा प्यार, और मैं जनता हूँ की मैं जो उसे दे सकता हूँ , वह उससे कहीं अधिक की हक़दार है " उनकी लंबी और खुशहाल शादी से उनके तीन बच्चे थे।
रामसे और उनकी नई पत्नी 1754 से 1757 तक इटली में रहे और रोम, फ्लोरेंस, नेपल्स, और टिवोली जाकर पुराने मास्टर्स, पुरावशेषों और पुरातात्विक स्थलों पर शोध, चित्रकारी और चित्रण किया। उन्होंने ग्रैंड टूरिस्ट्स के पोर्ट्रेट बना कर आमदनी की। उनकी वापसी के बाद,रामसे को जेम्स शेकलटन के बाद को जॉर्ज III के लिए मुख्य पेंटर इन ऑर्डिनरी के रूप में नियुक्त किया गया, इस दौड़ में थॉमस हडसन भी शामिल थे। राजा ने राजदूतों और औपनिवेशिक गवर्नरों को दिए जाने वाले इतने शाही पोट्रेट कमीशन किए कि रामसे ने कई सहायकों की मदद ली।
रामसे समूएल जॉनसन के मित्र थे , जिन्होंने उनके बारे में कहा, “मैं रामसे से प्यार करता हूं। आपको ऐसा कोई आदमी नहीं मिलेगा जिसकी बातचीत में रामसे की तुलना में अधिक निर्देश, अधिक जानकारी और अधिक लालित्य हो। ”
- क्लिंटन पिटमैन
पी. एस. यहां आप ब्रिटिश शाही चित्रों के बारे में पढ़ सकते हैं।