हीरॉनिमस बाश मध्यकाल और पुनर्जगारण के अन्तराल के सबसे दिलचस्प चित्रकारों में हैं। उनकी कई कृतियाँ आज भी अध्येताओं के लिए पहेली बनी हुई हैं। बाश का विशाल त्रिफ़लक “दी लास्ट जज्मेंट” दुनिया की उत्कृष्ट रचनाओं में गिना जाता है।
तीन भागों में विभाजित इस चित्र में बाइबल के कथांश चित्रित हैं। पहले बायें भाग में स्वर्ग का चित्रण है। इस भाग के ऊपरी हिस्से में परमेश्वर (प्रभामंडल में आसीन) शैतान और उसके साथियों को स्वर्ग से निष्कासित कर रहे हैं। पतित देवदूत कीटाकार जंतुओं में परिवर्तित हो अदनवाटिका में गिर रहे हैं।
निचले और मध्य हिस्से में हौवा (ईव) का सृजन, आदम और हौवा का ज्ञानवृक्ष से फल लेना और देवदूत गैब्रियेल द्वारा उनका स्वर्ग से निर्वासन चित्रित है। चित्र के अगले दो भागों में प्रलयंकर दृश्यों का चित्रण है।
यह महान कृति यहाँ अकैडमी ऑफ़ फ़ाइन आर्ट्स, वीएना के सौजन्य से प्रकाशित की गयी है। अगले शुक्रवार हम इस भव्य रचना का दूसरा (मध्य)भाग प्रकाशित करेंगे।
पुनश्च : पढ़िए पोकेमॉन समरूप बाश की कलक्रितियों के छः मज़ेदार किरदार।