सोमवार को हमने आर्टेमिसिया जेंटिल्स्की द्वारा एक आत्म-चित्र प्रस्तुत की थी। आज, हम एक और महान महिला कलाकार सोफोनिस्बा एंगुइसोला की एक शानदार चित्रकारी प्रस्तुत करते हैं। <3
हालाँकि एंगुइसोला परिवार की सभी छह बेटियाँ चित्रकार थी, सोफोनिस्बा, सबसे बड़ी, ने सबसे अधिक सफलता पाई। 1559 में उन्हें मैड्रिड की अदालत में आमंत्रित किया गया था ताकि वह वेलोवा की रानी एलिज़ाबेथ के लिए लेडी-इन-वेटिंग बन सके। स्पेन में रहते हुए, उन्होंने अपने कौशल को एक चित्रकार के रूप में विकसित किया, जिसमे उन्होंने समानता को पकड़ने की और आलीशान पोशाक पर विस्तार से ध्यान देने की क्षमता का संयोजन प्रदर्शित किया।
यहाँ उन्होंने 15 साल की उम्र में, ड्यूक ऑफ परमा के बेटे अलेस्सान्द्रो फर्नीस को चित्रित किया है। यह चित्र अनजाने में गैलरी द्वारा अधिग्रहित किया गया एक महिला कलाकार का पहला काम था। जब इसे 1864 में खरीदा गया था तो इसका श्रेय एंगुइसोला के पुरुष समकालीन अलोंसो सांचेज कोएलो को दिया गया था। कलाकार की असली पहचान नवीन समय में हुई जब एंगुइसोला और उसके काम के बारे में अधिक शोध प्रकाशित हुए।
हम आज की पेंटिंग के लिए आयरलैंड की राष्ट्रीय गैलरी को धन्यवाद करते हैं।
अनुलेख : अविश्वसनीय सोफोनिस्बा के बारे में और अधिक पढ़ें यहाँ!


प्रिंस अलेस्सान्द्रो फर्नीस की पोर्ट्रेट
तेल के रंगों से केन्वस पर बना चित्र • 107 x 79 सेमी