महान रफ़ाएल की इस छवि में शास्त्रीय पौराणिक कथाओं के थ्री ग्रेसेस का चित्रण किया गया है। ऐसा माना जाता है कि यह कलाकार अपनी पेंटिंग के लिए सिएना कैथेड्रल के पिक्कोलोमिनी लाइब्रेरी में प्रदर्शित एक बर्बाद रोमन संगमरमर की मूर्ति से प्रेरित थे। १९ वीं शताब्दी के कला इतिहासकार [डैन के] ने कहा कि यह चित्र उस मूल प्रतिमा की कुशल नकल नहीं थी। लेकिन अन्य प्रेरणा संभव है, क्योंकि यह विषय इटली में लोकप्रिय था।
पेंटिंग में यह तीन महिलाएं, एक औरत के विकास के चरणों का प्रतिनिधित्व करतीं हैं। बायीं तरफ खड़ी महिला एक युवती (चस्टिटास) का प्रतिनिधित्व करती है तो वहीं दायीं ओर खड़ी महिला परिपक्वता (वोलुपटास) को दर्शाती है। हालांकि इस चित्र की अन्य व्याख्याएं निश्चित रूप से उन्नत हुई हैं।
वैसे, मुझे नहीं पता कि आप जानते हैं या नहीं, लेकिन यह वर्ष रफ़ाएल का वर्ष है, क्योंकि २०२० में हम उनकी पुण्यतिथि की ५०० वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस अवसर पर अनेक प्रदर्शनियां आयोजित की गई हैं - और हमने उन सभी को यहाँ सूचीबद्ध किया है :) आनंद लें!


थ्री ग्रेसेस
ऑइल ऑन पॅनल • १७.१ से.मी. × १७.१ से.मी.