बर्थे मोरिसोट एकमात्र ऐसी महिला चित्रकार थीं, जिन्होंने १८७४ में नादर के स्टूडियो में पहली इम्प्रेशनिस्ट प्रदर्शनी में भाग लिया था। उसी वर्ष उन्होंने एडूअर्ड मैनेट के भाई यूजीन मैनेट (१८३३ - १८९२) से शादी की, जिन्होंने कई बार उनके पोर्ट्रेट को चित्रित किया था।
नादर के स्टूडियो में अपनी पहली प्रदर्शनी के दौरान, इस युवती ने अपने पेस्टल और वॉटरकलर के कामों के साथ चार अन्य चित्रों का प्रदर्शन किया, जिसमें १८७२ में चित्रित द क्रैडल शामिल था (इसे देखने के लिए हमारे संग्रह में खोज करें!)। उसमें, उनकी बहन एडमा को अपनी सोती हुई बेटी को देखते हुए चित्रित गया है। इस उल्लेखनीय शुरुआत के बाद, बर्थे ने उस समूह के साथ नियमित रूप से प्रदर्शन करना जारी रखा और समान कलात्मक हित के चित्रकारों और लेखकों के साथ मजबूत दोस्ती का निर्माण किया। मोनेट और कवि मल्लेर्म उसके और उनके परिवार के बहुत करीबी दोस्त थे। रेनॉयर भी एक वफादार साथी थे, विशेष रूप से बर्थे मोरिसोट के जीवन के अंत में। वे कभी-कभी एक साथ चित्रण करते थे और अन्य विषयों एवं विचारों का आदान-प्रदान करते थे।
हम महिला कलाकारों के साथ अपना विशेष महीना जारी रखते हैं। इसके अलावा, हम इस पेंटिंग को पेटिट पैलैस के सहयोग से पेश करते हैं, जिन्होने हाल ही में १३ अन्य पेरिस संग्रहालयों के साथ कला के १००,००० कामों को मुफ्त डाउनलोड के लिए ऑनलाइन प्रदर्शित किया है :) उनकी वेबसाइट यहाँ देखें और मोरिसोट की एक और खूबसूरत पेंटिंग - वुमन ऍट हर टॉयलेट - के बारे में पढ़ने के लिए यहाँ जाएँ। <3


यंग गर्ल इन ए लो कट ड्रेस विथ ए फ्लॉवर इन हर हेयर
ऑइल ऑन कॅनवास • ७० x ५१.५ से.मी.