महिलाओं को अक्सर कला के इतिहास से मिटा दिया जाता है, जहाँ प्रसिद्ध महिला चित्रकारों को खोजने के लिए कुछ मशक्कत करनी पड़ती है जिन्होंने जीवित रहते हुए कला जगत को बदला, प्रेरित किया और आगे बढ़ाया। इन कलाकारों को याद करने के लिए, डेलीआर्ट ऐप और डेलीआर्ट पत्रिका में यह महीना उन्हें समर्पित किया जाएगा। इसका आनंद लें! :)
जूडिथ जान लेइस्टर डच गोल्डन एज की एक पेंटर थीं। उन्होंने शैली कला, पोर्ट्रेट और स्टिल लाइफ को चित्रित किया था। हालाँकि उनके काम को उनके समकालीन लोग बहुत मानते थे, लेइस्टर और उनके काम को उनकी मृत्यु के बाद लगभग भुला ही दिया गया। १८९३ तक उनके सभी काम फ्रैंस हेल्स या उनके पति, जैन मिएन्स मोलेनाएर के पास थे। इस गाने वाले ल्यूट-प्लेयर को निचले प्रेक्षण स्थल से ऊपर की तरफ़ देखते हुए चित्रित गया है। पीले-सुनहरे और काले रंग की धारियों के साथ उनके असाधारण लाल जांघिया फोकस से थोड़े बाहर हैं, जिससे यह भ्रम पैदा होता है कि दर्शक उसे करीब से देख रहा है।
कल मिलते हैं!
अनुलेख: बर्लिन में आप अब भी 'फाइटिंग फॉर विज़िबिलिटी' प्रदर्शनी का दौरा कर सकते हैं जहाँ विशेष रूप से महिलाओं की कला को देखा जा सकता है। इसके बारे में यहाँ और पढ़ें।


द सेरनेड
ऑइल ऑन पॅनल • ४५.५ से.मी. × ३५ से.मी.