पोर्ट्रेट ऑफ़ मैरी एंटोइनेट by Élisabeth Vigee Le Brun - १७८३ पोर्ट्रेट ऑफ़ मैरी एंटोइनेट by Élisabeth Vigee Le Brun - १७८३

पोर्ट्रेट ऑफ़ मैरी एंटोइनेट

ऑइल ऑन कॅनवास •
  • Élisabeth Vigee Le Brun - April 16, 1755 - March 30, 1842 Élisabeth Vigee Le Brun १७८३

एलिज़ाबेथ लुई विजे-ले ब्रन अपने काल के महान पोर्ट्रेट कलाकारों में से एक थीं, जो आसानी से क्वेंटिन डी ला टूर या जीन बैप्टिस्ट ग्रीज़े के बराबर थीं। अपेक्षाकृत मामूली परिस्थितियों में जन्मी, उन्होंने दृढ़ता से समाज की ऊपरी कड़ी में खुद को स्थापित किया। १७७८ में मैरी एंटोइनेट के पहले प्रमुख आधिकारिक पोर्ट्रेट को चित्रित करने के बाद, जिसे बहुत ही सकारात्मक स्वागत मिला, विजे-ले ब्रन को रानी के चित्र बनाने के लिए नियमित रूप से बुलाया गया। उन्होंने छह वर्षों में मैरी एंटोइनेट के ३० पोर्ट्रेट्स को चित्रित किया। रानी ने अपनी दोस्त एलिज़ाबेथ लुई के लिए मॉडल बनकर बैठने का आनंद लिया और उन्हें अक्सर अपने निजी अपार्टमेंट में आमंत्रित भी किया। १७८३ में, उन्होंने अनौपचारिक पोशाक में रानी का पोर्ट्रेट चित्रित किया, जिसे देखकर कोर्ट ने नाराजगी कि भावना व्यक्त की। लेकिन इससे विजे-ले ब्रन की प्रतिष्ठा को नुकसान नहीं पहुंचा, और उन्होंने अपने शाही और भव्य ग्राहकों को बनाए रखा।

आपका शनिवार शुभ हो! और ध्यान रखें कि हम महिला कलाकारों का महीना मना रहें हैं। :)

अनुलेख: एलिज़ाबेथ लुई विजे-ले ब्रन और उनके पोर्ट्रेट्स की महिलाओं के बारे में यहाँ पढ़ें <3