आस्ट्रेलियन चित्रकार जॉन पीटर रसेल की विन्सेंट से मुलाकात फर्नांड कोरमोन के स्टूडियो में हुई थी। उन्होंने १८८६ में अपने दोस्त के इस पोर्ट्रेट को पारंपरिक एवं यथार्थवादी शैली में चित्रित किया था। यह फोटोग्राफी से स्पष्ट रूप से प्रभावित है, हालांकि चेहरे और हाथ की बनावट प्रभाववादी स्पर्श दिखाते हैं। चित्र मूल रूप से इतना गहरा नहीं था। एक अन्य कलाकार, आर्चीबाल्ड स्टैंडिश हार्ट्रिक भी रसेल के स्टूडियो में वैन गो से मिले। बाद में उन्होंने याद करते हुए कहा: '[रसेल] ने धारीदार नीले रंग के सूट में उनके उस पोर्ट्रेट को पूरा किया था।' आप वास्तव में पेंटिंग के निचले किनारे पर कुछ छोटी नीली धारियां देख सकते हैं। इसके अलावा, विश्लेषण में पता चला है कि, 'दोस्ती में, विन्सेंट' शब्द को वैन गो के सिर के ऊपर लाल रंग में लिखा गया था। हार्ट्रिक की दृष्टि में यह वैन गो का सबसे सटीक चित्र था, जो अन्य कलाकारों द्वारा बनाए गए पोर्ट्रेट या विन्सेंट के किसी भी स्व-चित्रण से अधिक यथार्थवादी था। वैन गो को इससे बहुत लगाव था। कई वर्षों बाद, उन्होंने थियो को लिखा था: 'रसेल द्वारा बनाए गए मेरे इस पोर्ट्रेट का अच्छा ख्याल रखना क्यूंकि यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।'
हम इस पोर्टेट की प्रस्तुति के लिए एम्स्टर्डम में स्थित वैन गो संग्रहालय को धन्यवाद देते हैं। :)
अनुलेख: यहां विन्सेंट वैन गो के १० स्व-चित्र हैं जिन्हें आपको जानना चाहिए (और बोनस के रूप में अन्य कलाकारों द्वारा बनाये गए उनके कुछ पोर्ट्रेट्स भी देख सकते हैं!)


विन्सेंट वैन गो
ऑइल ऑन कॅनवास • ६०.१ से.मी. x ४५.६ से.मी.