एक रूसो पेंटिंग किसी अनोखे सपने में पलायन करने की तरह है। सब कुछ परिचित है, फिर भी ऐसा लगता है मनो वास्तविकता से अजीब तरह से दूर चला गया है। रूसो स्व-शिक्षित थे जिसके कारण उनका दृष्टिकोण, रंग और रूप अद्वितीय हैं। यही गुण हैं जो द स्लीपिंग जिप्सी को इतना आकर्षक बनाते हैं। इसकी सपाटता शांति पैदा करती है। इसका विशद पैलेट इसे एक बच्चे जैसी मासूमियत देती है। शेर और जिप्सी के आंकड़ों को बच्चों की किसी किताब के चित्रण की तरह प्रस्तुत किया गया है, जो कहानी में सिर्फ एक पल को कैप्चर करते हैं। हमारे सपनों में संचलन की समझ अक्सर अप्राकृतिक होती है। हम गिरते हैं, उड़ते हैं, बाध्य होते हैं और तैरते हैं। यहाँ तक कि जब हमें जरूरत पड़ती है तब हम हिलने में असमर्थ होने का सपना देखते हैं। इस पेंटिंग में हम संपूर्ण स्थिरता के सपने देख रहे हैं।
शेर सतर्क है। उसकी पूँछ ऊपर और पैर पीछे मुड़े हुए हैं, जैसे कि वह उछलने के लिए तैयार हो। नींद की आकृति को देखने पर उसकी आँखें चौड़ी होती हैं। ऊपर स्थित रात का विशाल आकाश उनके बीच तनाव को बढ़ाता है। जिप्सी गहरी नींद में है और उसके कंधे के पास खड़े शेर से अनजान है। झपकी लेने के साथ - साथ उसके चहरे पर एक निर्मल मुस्कान है। उसका ल्यूट और पानी का जार एक तरफ़ रख दिया गया है। पूर्णिमा के कारण उसके पेस्टल कपड़े चमकदार दिखाई पड़ते हैं। भूरा शेर लगभग उसके जितना ही बड़ा है, लेकिन हमें यह देखकर डर नहीं लगता। इसके बजाय, हम एक आदर्श एकल क्षण में खिंचे चले आते हैं जहाँ समय धीमी गति से घटित हो रहा है।
सपनों में हम अपनी कमजोरियों का सामना करते हैं जैसे मानो कि हम फिर से बच्चे हों। रूसो की नाईव कला इस विचार को एक रास्ता प्रदान करती है। द स्लीपिंग जिप्सी में हमें याद दिलाया जाता है कि एकांत और सपने देखना महत्वपूर्ण उपकरण हैं जो हमें दुनिया के बारे में समझने में मदद करते हैं। इस पेंटिंग में गति केवल जिप्सी की छाती के धीमे उठने और गिरने, शेर के नथुनों के भड़कने और विशाल आकाश में चंद्रमा की धीमी गति से बढ़ने में प्रदान की गयी है। हममें से कितने लोग यह याद रख सकते हैं कि हमें खुद को इस हद्द तक तराशना है?
- सारा मिल्स
अनुलेख: यहाँ हेनरी रूसो के अद्भुत जंगल हैं। अगर फिर भी रूसो से आपका मन न भरा हो (जो मुझे लगता है कि असंभव है!) तो २०२१ के हमारे वीकली डेस्क डेलीआर्ट कैलेंडर को देखें जिसके एक हफ्ते में आपको रूसो मिल जाएंगे। :) हम डीएचएल द्वारा दुनिया भर में शिप करते हैं। यहाँ और अधिक जानकारी प्राप्त करें। :)


द स्लीपिंग जिप्सी
ऑइल ऑन कॅनवास • १२९.५ x २००.७ से.मी.