एडवर्ड मंच ने साठ से अधिक वर्षों तक कलाकार के रूप में काम किया था। वह रचनात्मक, महत्वाकांक्षी और मेहनती थे। उन्होंने लगभग दो हजार चित्र, सैकड़ों ग्राफिक रूपांकन और हजारों ड्रॉइंग्स का निर्माण किया था। इसके अलावा, उन्होंने कविताएँ, गद्य और डायरियाँ भी लिखीं थीं। १८९० के दशक में द स्क्रीम, मैडोना, डेथ इन द सिकरूम और अन्य प्रतीकात्मक कार्यों ने उन्हें अपने समय के सबसे प्रसिद्ध कलाकारों में से एक बना दिया था।
एडवर्ड शुरुआत से ही एक कलाकार बनना चाहते थे और इसमें कोई संदेह नहीं था कि उनके पास प्रतिभा थी। लेकिन उनके पिता ने उन्हें अपने सपने का पीछा करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। इसके पश्चात एडवर्ड ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू कर दी। लेकिन पहले वर्ष के बाद ही उन्होंने अपने पिता के चाह की अवहेलना कर इंजीनियरिंग कॉलेज से नॉर्वेजियन नेशनल एकेडमी ऑफ क्राफ्ट एंड आर्ट इंडस्ट्री (जो अब ओस्लो में है) में स्थानांतरित कर लिया।
नॉर्वेजियन कला समुदाय में सभी को यह पता था कि इस युवक में दुर्लभ प्रतिभा थी। १८८३ में २० साल की उम्र में ही उन्होंने हॉस्टुटस्टिलिंगेन (द ऑटम एग्जिबिशन) में डेब्यू किया। १८८६ में मंच का परिचय हंस जोगर से हुआ जो एक लेखक, अराजकतावादी और क्रिस्टियानिया बोहेमिया समुदाय के एक प्रमुख व्यक्ति थे। बोहेमियन समुदाय ने मंच को आश्वस्त किया कि कला को लोगों तक पहुँचाने और उनके जीवन में प्रासंगिकता बनाये रखने के लिए उसको नवीनीकृत करते रहना होगा। इस समय से उनके अंतिम ब्रश स्ट्रोक तक, उनके कलात्मक अभ्यास को केवल एक शब्द 'प्रयोग' में अभिव्यक्त किया जा सकता है। मंच ने अच्छी कला के लिए स्थापित तथाकथित "नियमों" की परवाह नहीं की। पेंटिंग और ग्राफिक्स दोनों में उनकी तकनीक अभिनव थी।
हेनरिक इबसेन ने मानवता की अस्तित्व संबंधी चुनौतियों के बारे में जो नाटक लिखे थे वह मंच को प्रेरित करते थे। मृत्यु, प्रेम, कामुकता, ईर्ष्या और चिंता जैसे विषय उनकी शुरुआती छवियों में प्रमुख थे। कुछ विषय व्यक्तिगत अनुभवों से भी जुड़े थे।
इंगर, मंच की छोटी बहन थी। यह एक अद्भुत पोर्ट्रेट है, नहीं?
अनुलेख: कृपया हमारी दुकान में उपलब्ध २०२१ के हमारे पेपर कैलेंडर और नोटबुक्स को ज़रूर देखें! :)
द्वितीय अनुलेख: एडवर्ड मंच के जीवन को तस्वीरों में यहाँ देखें!


इंगर इन ब्लैक
ऑइल ऑन कॅनवास • ९७ x ६७ से.मी.