गुइडो रेनी बोलोग्नीज़ स्कूल के बारोक चित्रकार थे। वह अपने समय के सबसे प्रसिद्ध कलाकारों में से एक थे जो मुख्यतः अपने धार्मिक चित्रों के लिए जाने जाते थे। उनकी शास्त्रीय शैली को सेंट सीसिलिया की उनकी पेंटिंग में परिलक्षित होते हुए देखा जा सकता है।
सेंट सीसिलिया संगीत की संरक्षक संत हैं। उन्हें अक्सर एक ऑर्गन के साथ दिखाया जाता है, जिसे आप इस पेंटिंग की पृष्ठभूमि में देख सकते हैं। यहाँ पर उन्होंने नाजुकता से एक वायलिन को पकड़ा हुआ है। उसपर रखे धनुष के साथ शायद वह एक क्रॉस का चिन्ह बनाकर आकाश की ओर देख रही हैं। मानो कि वह संगीत के माध्यम से भगवान से संवाद कर रही हों।
माना जाता है कि सेंट सीसिलिया किसी भी वाद्य यंत्र को बजा सकती थीं। उन्हें इतना ऊँचा दर्जा दिया गया है कि वह स्वर्गदूतों के गीत सुन सकती थीं। उनकी त्वचा की सफ़ेदी लगभग संगमरमर की तरह है जो विषम काले रंग की पृष्ठभूमि पर स्थित है। यह उनके देह पर पड़ने वाली आकाशीय किरण को उजागर करती है।
सेंट सेसिलिया की इस पेंटिंग में शांति और भक्ति की भावना को दर्शाया गया है। लेकिन उनकी मौत शांतिपूर्ण तरीके से नहीं हुई थी। उन्हें गरीबों को अपनी संपत्ति देने और देवताओं को बलिदान नहीं करने के लिए मौत की सजा दी गई थी। उनके अनुभवहीन जल्लाद ने उन्हें मारने के तीन असफल प्रयास किए। तीन दिन बाद उन्होंने अपने घावों के कारण अपना दम तोड़ दिया।
- हीडी वर्बर
अनुलेख: क्या आप अपने संतों को जानते हैं? संत विशेषताओं पर आधारित यहाँ एक प्रश्नोत्तरी है!


सेंट सीसिलिया
ऑइल ऑन कॅनवास • ९५.९ x ७४.९ से.मी.