लगभग १८९० में कसाट ने बच्चों और उनकी देखभाल करने वाली महिलाओं की ओर अपनी कला को पुनर्निर्देशित किया था। यह एक ऐसा विषय था जिसमें उनके भतीजी एवं भतीजे के प्रति उनका स्नेह और बाल पालन में प्रचलित सांस्कृतिक रुचि थी। कसाट ने इस पेंटिंग के लिए माँ और बच्चे की भूमिकाओं को निभाने के लिए दो असंबंधित मॉडलों को सूचीबद्ध किया था। लुइसिन हॅवमेयर (एक न्यू यॉर्कर आर्ट कलेक्टर, नारीवादी और परोपकारी) ने इसे १९०१ में खरीदा था। इसकी सत्यता पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा था कि: "उस छोटी बच्ची को देखो जो अपनी माँ के घुटनों से टिककर खड़ी है, उसके परिणाम की परवाह किए बिना। वह इस तथ्य से भी बेखबर है कि वह अपनी माँ को परेशान कर सकती है। लेकिन वह काफी हद तक सही है क्यूंकि वह अपनी माँ को परेशान नहीं कर रही है। माँ ने थोड़ा पीछे खिसक कर अपनी सिलाई जारी रखी है।"
मैरी कसाट एक अमेरिकी चित्रकार और प्रिंटमेकर थीं। उनका जन्म ऐलगेनी शहर, पेनसिल्वेनिया में हुआ था। लेकिन अपने वयस्क जीवन का ज़्यादातर समय उन्होंने फ्रांस में व्यतीत किया। वहाँ उन्होंने एडगर डेगा के साथ दोस्ती की और प्रभाववादियों के साथ प्रदर्शनियाँ भी लगायीं। यदि आप प्रभाववादी आंदोलन में उनकी भूमिका के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो कृपया यहाँ हमारे प्रभाववाद के मेगा कोर्स को देखें। इसके अलावा, यदि आप सामान्य रूप से महिला कलाकारों में रूचि रखते हैं तो आप हमारी महिला कलाकार नोटबुक भी खरीद सकते हैं। :)
अनुलेख: रूबेन्स से लेकर कसाट तक के कला में सबसे प्यारे बच्चों को यहाँ देखें! <3


युवा माँ सिलाई करते हुए
ऑइल ऑन कॅनवास • ९२.४ x ७३.७ से.मी.