यह कमरा मौजूदा फ्लेमिश, जर्मन और इतालवी कला के चित्रों से भरा पड़ा है। प्रसिद्ध शास्रीय मूर्तियाँ भी इस कमरे में रखी हुई हैं। इस कुन्स्टकेमर (शाब्दिक, कला कक्ष) को विलेम वैन हैक्ट द्वारा चित्रित किया गया था। यह एक लोकप्रिय विषय था, खासकर एंटवर्प में।
बाईं ओर अग्रभूमि में वैन हैक्ट ने शास्त्रीय पुरातनता से एक कहानी को चित्रित किया है। यह अलेक्जेंडर द ग्रेट की प्रेमी कैम्पस्पी को चित्रित करते हुए अपेलिस को दर्शाता है। उनके संरक्षक ने सोचा था कि यह चित्र इतना सुंदर था कि वह कैम्पस्पी की जगह ले सकता है। उन्होंने अपने प्रेमी को अपेलिस को एक उपहार के रूप में प्रस्तुत किया। अलेक्जेंडर ने प्रकृति से ऊपर कला को चुना था।
हम इस काम के लिए हेग में स्थित मॉरीशसुइस को धन्यवाद देते हैं। :)
अनुलेख: उस समय हर आकांक्षी राजा या राजकुमार एक कुन्स्टकेमर या वंडरकेमर (जिन्हें जिज्ञासाओं की पेटिका भी कहा जाता था) के अधिकारी होना चाहते थे। चमत्कार के इन कमरों के बारे में यहाँ आप और जान सकते हैं!


कैम्पस्पी को चित्रित करते हुए अपेलिस
ऑइल ऑन पॅनल • १०४.९ x १४८.७ से.मी.