१८७० के दशक के उत्तरार्ध में, जब कसाट ने पहली बार प्रभाववादियों के साथ प्रदर्शन किया, तब उन्होंने थिएटर की कई छवियों को चित्रित किया था। वह पेरिस में मनोरंजन का लोकप्रिय आकर्षण था। अपने दोस्त एडगर डेगा के विपरीत, कसाट ने नाटकों में प्रदर्शन करने वाले कलाकारों के बजाय दर्शकों पर ध्यान केंद्रित किया। द लोज देखने के कार्य की ओर हमारा ध्यान आकर्षित करता है। दो युवा लड़कियाँ तमाशा देख रही हैं, या शायद अन्य किसी पुरुष या महिला को? इस चित्र को देखने पर कसाट की अद्भुत अवलोकन क्षमता स्पष्ट होती है।
कसाट एक अमीर अमेरिकी कलाकार थीं जिन्होंने पेरिस में रहते हुए प्रभाववादियों की शैली को अपनाया था। यदि आप उनके बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो कृपया प्रभाववाद पर हमारे मेगा कोर्स को देखें। आप हमारे इंप्रेशनिस्ट नोटबुक को भी खरीद सकते हैं। ;) हम आशा करते हैं कि आप महिला इतिहास माह के उत्सवों का हमारे जितना ही आनंद ले रहें हैं!
अनुलेख: डेलीआर्ट पत्रिका में इस सप्ताह थिएटर वीक है। हमारे समाचार पत्र के लिए साइन अप करना न भूलें और एडवर्ड हॉपर के चित्रों में सिनेमाघरों को यहाँ देखें!


द लोज
ऑइल ऑन कॅनवास • ७९.८ x ६३.८ से.मी.