हेनरीटे रॉनर-निप (१८२१ - १९०९) रोमांटिक शैली में एक डच-बेल्जियन कलाकार थे, जो अपने पशु चित्रों के लिए सबसे ज़्यादा जानी जाती हैं। विशेष रूप से बिल्लियों के।
परदार ब्रशस्ट्रोक और गर्म रंगों का इस्तेमाल रॉनर-निप के चित्रों की विशेषता है। यह कुत्तों और बिल्लियों के उनके चित्रण को भावनाएँ प्रदान करती हैं, जिन्हें घरेलू दृश्यों में खेलते या सोते हुए दर्शाया गया है। १८४५ में अपने खेल के कैनाइन चित्रों के साथ निप की प्रसिद्धि बढ़ने लगी। ख़ासकर उस समय जब उन्होंने बेल्जियम की रानी सहित कई प्रमुख लोगों से कमीशन प्राप्त किया। जंगलों या गाँवों में शिकार करने वाले कुत्तों सहित ये दृश्य तेजी से लोकप्रिय हुए। इस दौरान, उन्होंने टेको रॉनर से शादी की और बेल्जियम में स्थित ब्रुसेल्स चले गए। यद्यपि कैनाइन चित्रों ने उन्हें प्रसिद्धि दिलायी, लेकिन वह धीरे-धीरे बिल्लियों को विषयों के रूप में उपयोग करने लगीं। संभवतः यह इसलिए हुआ क्यूँकि उन्होंने खुद एक बिल्ली को पालना शुरू किया था। शैलियों को बदलने से उनके प्रशंसकों और लोकप्रियता में उछाल आया क्योंकि उन्होंने चंचल बिल्लियों को नींद में और उनके सामान्य गहरे रंगों में चित्रित किया था। जब वह वृद्ध हुईं, उन्होंने अपने रंगों को थोड़ा हल्का कर लिया, जो आधुनिकतावादी की शैली का अनुसरण करने के बढ़ते दबाव के कारण हो सकता था। १९०९ के वसंत में उनके निधन से पहले, अपने ८१ वर्षों के दौरान हेनरीटे रॉनर-निप ने दर्जनों पुरस्कार और उपलब्धियां हासिल कीं थीं।
मुझे यह पेंटिंग और इसका शीर्षक बहुत पसंद है! लेकिन आप जानते हैं, मैं एक बिल्ली प्रेमी हूँ (जो निश्चित रूप से मेरी बिल्ली पिंपेक को पता है)। :D
अनुलेख: यहाँ कला इतिहास में १५ बिल्लियाँ हैं जो हर बिल्ली प्रेमी को पसंद आएँगी! <3


युवा कलाकार
ऑइल ऑन पैनल • २४ x ३२ से.मी.