आज के ओसावा टैनर की पेंटिंग को प्रस्तुत कर हम वर्जीनिया म्यूजियम ऑफ फाइन आर्ट्स के साथ अपना विशेष महीना जारी रखते हैं। आपका रविवार शुभ हो! :)
मसीह द्वारा पानी को शांत करने की कहानी के रहस्य और नाटक को चित्रित करने के लिए टैनर ने यह छोटी लेकिन शक्तिशाली छवि बनाई थी। भयभीत यात्री नाव के तल में उफनते हुए समुद्र से बचकर खुदको संभालते हुए दिखाई पड़ते हैं। उनके समक्ष इसा मसीह का लगभग पारदर्शी आंकड़ा अपनी बाहें फैलाए हुए खड़ा है। साथ ही पृष्ठभूमि में बादल टूटते हुए नज़र आ रहे हैं।
पिट्सबर्ग में जन्मे टैनर ने लगभग एक दशक तक प्रतिष्ठित पेरिस सैलून में इस दृश्य के निर्माता के तौर पर बहुत प्रशंसा हासिल की थी। एक अफ्रीकी अमेरिकी कलाकार के रूप में संयुक्त राज्य अमेरिका में उनकी पेशेवर स्वीकृति नस्लीय प्रतिबंधों से बाधित थी। उन्होंने १८९१ में यूरोप के लिए प्रस्थान करने से पहले कहा था की, "मैं पूर्वधारणा और रंगों से नहीं लड़ सकता।"
अनुलेख: इस उत्तम अमेरिकी कलाकार के बारे में आप यहाँ अधिक पढ़ सकते हैं।


गैलिली सागर पर ईसा मसीह और उनके शिष्य
कलाकार के कैनवास बोर्ड पर ऑइल • १० x १४ इंच