एक छोटे से स्टूडियो में भव्य प्रवेश: एक कलाकार अपने करीब करीब खली कमरे में आत्मविश्वास और बोहेमियन रवैया अपना के चित्र बनने बैठता है। उसके दाहिने हाथ पे एक अधूरा चित्र है। दीवार पर एक पैलेट किसी राज्य-चिह्न की तरह टंगा है। दो सहकर्मी यहां बराबरी की स्थिति में मिल रहे हैं: अज्ञात व्यक्ति जो चित्रित है और महिला कलाकार जो उसे चित्रित कर रही हैं। २२ साल की उम्र में, चित्रकार ओटिली रोएडरस्टीन ने, अपने समय के कई कलाकारों की तरह, पेरिस की यात्रा की, जहाँ वह पुरुष-प्रधान कला परिदृश्य में खुद को ढालने में सफल रहीं। उन्होंने जीन जैक्स हेनर जैसे चित्रकारों से शिक्षा ली और पेरिस सैलून में अपनी कृतियों का प्रदर्शन किया।
हम आज की कलाकृति की प्रस्तुति स्टैडेल संग्रहालय के सयोंग से करते हैं। :) और आज, जस्टीना, जो के लिए डेलीआर्ट कला के अद्भुत टुकड़े खोज लाती हैं (जैसे आज का चित्र), का जन्मदिन है! जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं जस्टिंका! :))) <३
आप जानते हैं कि हम महिला कलाकारों को बढ़ावा देने की पूरी कोशिश करते हैं। कृपया हमारी महिला कलाकारों की नोटबुक देखें! :)
प.स.: यदि आप चित्रकार के साथ पेरिस की यात्रा करना चाहते हैं, तो यहां सबसे सुंदर पेरिस स्थलों के चित्रों पर हमारा लेख है! <3