१७७० के दशक में कैथरीन द्वितीय ने लेवित्स्की को स्मोलयांकी की एक श्रृंखला को चित्रित करने के लिए नियुक्त किया था, जिसमें स्मॉल्नी इंस्टीट्यूट फॉर नोबल मेडेंस के विद्यार्थियों के सात चित्र शामिल थे। यह एक विशेषाधिकार प्राप्त शैक्षणिक प्रतिष्ठान था जिसे १७६४ में सेंट पीटर्सबर्ग में महारानी के फरमान द्वारा खोला गया था। रईसों की बेटियाँ वहाँ शाही दरबार सेवा और धर्मनिरपेक्ष जीवन की तैयारी करती थीं। वहाँ पर लड़कियों में "समाज में सुखद" प्रतिभाओं का विकास किया जाता था। उन्हें फ्रेंच और जर्मन भाषाएँ, सुरुचिपूर्ण शिष्टाचार, साथ ही गायन, नृत्य और संगीत वाद्ययंत्र भी बजाना सिखाया जाता था। यह प्रदर्शन अक्सर स्मॉल्नी संस्थान में आयोजित किए जाते थे। स्मोलायंकी ने फ्रेंच कॉमेडी में अभिनय और एक बैले में भी प्रदर्शन किया था।
बोर्सचेवा (बार्सचेवा) नतालिया सेमेनोव्ना (१७५८ - १८४३) एक सेवानिवृत्त फरजर (गैर-कमीशन अधिकारियों की निचली रैंक) एस. आई. बोर्सचेव की बेटी थीं। १७६४ से १७७६ तक उन्होंने इस संस्थान में अध्ययन किया था। उन्होंने स्वर्ण पदक के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की और कैथरीन द्वितीय के प्रतीक चिन्ह (सिफर) को रानी के नाम के पहले अक्षर के आकार में ब्रोच के रूप में डिजाइन किया था। १७७६ में बोर्सचेवा नतालिया सेमेनोव्ना ग्रैंड डचेस मारिया फेडोरोवना की मेड ऑफ ऑनर थीं। के.एस. मुसिन-पुश्किन उनके पहले पति थे; दुसरे पति मेजर-जनरल वॉन डेर हॉवन थे।
बोर्शचेवा (बार्सचेवा) नतालिया सेमेनोव्ना को एक बॉल गाउन में दर्शाया गया है जिसमें उन्होंने संस्थान के एक बॉल में नृत्य किया था। हम आज की पेंटिंग के लिए राज्य रूसी संग्रहालय को धन्यवाद देते हैं।
अनुलेख: स्मोलयांकी नामक इन प्रतिभाशाली लड़कियों के बारे में अन्य चित्र और जानकारी यहाँ देखें!


नतालिया बोर्शचेवा का पोर्ट्रेट
ऑइल ऑन कॅनवास • १९६.५ х १३४.५ से.मी.