नॉरफ़ॉक स्पैनियल, जो अब शुद्ध नस्ल के रूप में मौजूद नहीं है, उनका उपयोग खिलाड़ियों द्वारा पानी में कूदकर पुनः प्राप्त करने के खेल के लिए किया जाता था। जॉर्ज स्टब्स जानवर को अपनी पानी वाली दुनिया के थोड़े उदास नायक के रूप में प्रस्तुत करते हैं। वह नदी के किनारे, पानी के पौधों और जमीन छूती शाखाओं वाले वृक्षों के सामने विशालकाय रूप में खड़ा है।
जॉर्ज स्टब्स एक अंग्रेजी चित्रकार थे, जो अपने घोड़ों के चित्रों के लिए जाने जाते हैं। स्व-प्रशिक्षित, स्टब्स ने १८ वीं शताब्दी के अन्य महान कलाकारों जैसे रेनॉल्ड्स या गेन्सबोरो से स्वतंत्र रूप से अपने कौशल को सीखा था। स्टब्स के चित्रों में इतिहास के चित्र शामिल हैं, लेकिन उनका सबसे बड़ा कौशल जानवरों को चित्रित करने में था। शायद वह उनके प्यार और शरीर रचना के अध्ययन से प्रेरित थे।
यदि आप अपने दैनिक जीवन में और भी अधिक कला इतिहास (और कला इतिहास के कुत्तों) की तलाश कर रहे हैं, तो कृपया हमारे २०२२ डेलीआर्ट डेस्क और वॉल कैलेंडर यहाँ देखें। :)
अनुलेख: यहाँ आप सबसे प्रसिद्ध चित्रों में कुत्तों की नस्लों का चयन देख सकते हैं। प्यारा है ना? :)


भूरा और सफेद नॉरफ़ॉक या वॉटर स्पैनियल
ऑइल ऑन कॅनवास • ८०.६ x ९७.२ से.मी.