इस दिन १८६६ में रूसी चित्रकार वासिली कैंडिंस्की का जन्म मास्को में हुआ था, जिन्हें आम तौर पर अमूर्त कला के अग्रणी के रूप में श्रेय दिया जाता है। :) इस अवसर पर, हम डेलीआर्ट ऐप में उनके अद्भुत कार्यों में से एक को प्रदर्शित करके बहुत खुश हैं। साथ ही, इसे डेलीआर्ट प्रिंट्स पर उच्चतम गुणवत्ता में बनाए गए भौतिक प्रिंट के रूप में पेश कर रहे हैं। इसे यहाँ देखें और आनंद लें!
कैंडिंस्की ने खुद कंपोजिशन VIII को युद्ध के बाद की अपनी उपलब्धि का उच्च बिंदु माना था। इस कार्य में वृत्त, त्रिभुज और रैखिक तत्व परस्पर ज्यामितीय रूपों की एक सतह बनाते हैं। इस पेंटिंग में वृत्तों का महत्व कलाकार के बाद के कई कार्यों में निभाने वाले प्रमुख भूमिका को दर्शाता है। कैंडिंस्की ने एक अमूर्त शैली विकसित की थी जो रूसी अवंत-गार्डे के यूटोपियन कलात्मक प्रयोगों को दर्शाती है। काज़िमिर मालेविच जैसे कलाकारों द्वारा प्रचारित ज्यामितीय रूपों पर ज़ोर ने एक सार्वभौमिक सौंदर्य भाषा स्थापित करने की मांग की थी। इस गीतात्मक अमूर्तता में गतिशील रचनात्मक तत्व शामिल हैं, जो पहाड़ों, सूर्य एवं वातावरण से मिलते-जुलते हैं और परिदृश्य को संदर्भित करते हैं। १९२२ में कैंडिंस्की बॉहॉस स्कूल के संकाय में शामिल हुए थे। वहाँ उन्होंने १९३३ तक पढ़ाया था, जब नाजी सरकार ने इसे बंद करवाया और "पतित कला" के शुद्धिकरण में कैंडिंस्की के ५७ कार्यों को जब्त कर लिया था। फिर वे फ्रांस चले गए, जहाँ वे जीवन भर रहे। १९३९ में वह एक फ्रांसीसी नागरिक बने और वहां उन्होंने अपनी सबसे प्रमुख चित्रों में से कुछ का निर्माण किया।
अनुलेख: कैंडिंस्की द्वारा उनकी एक अमूर्त रचना को चित्रित करते हुए दुर्लभ फुटेज को देखने के लिए यहाँ क्लिक करें! :O


कंपोजिशन ८
ऑइल ऑन कॅनवास • १४० x २०१ से.मी.