हमें उम्मीद है कि आपकी छुट्टियाँ शांत एवं खुशहाल रही होंगी। :) अब आइस स्केटिंग का समय है!
यह पेंटिंग एक आम डच घटनाक्रम को दिखाती है: बर्फ़ का मज़ा उठाते हुए लोग। हेंड्रिक एवरकैंप द्वारा चित्रित इस शीतकालीन दृश्य की रचना धूसर आसमान के नीचे एक किसान गाँव की एक जमी हुई नहर पर स्थित है। वह बर्फ़ पर आनंद लेते लोगों की डच शैली में चित्रांकन और रंगाई करने वाले पहले कलाकार हैं। उपाख्यानात्मक विवरण की महान भावना के साथ उन्होंने कई छोटी-छोटी आकृतियों को चित्रित किया है, जिनके सावधानीपूर्वक बनाए गए कपड़े समाज के सभी वर्गों को दर्शाते हैं। अग्रभूमि में हमारा ध्यान पंखों वाली हैट और अच्छे ढंग से तैयार हुए स्केटर की ओर आकर्षित होता है। जोड़े हाथों में हाथ लिए बर्फ़ के ऊपर स्केट कर रहे हैं। वहीं कोल्फ़ (आइस हॉकी का एक अग्रदूत) का खेल चल रहा है। एक महिला आधी जलमग्न रोइंग बोट के पास बर्फ़ में एक छेद में धुलाई कर रही है, जबकि एक आदमी दाईं ओर किनारे पर लकड़ी काट रहा है। बर्फ़ पर फिसली हुई महिला की स्कर्ट के नीचे दिखते नंगे नितंब एक मनोरंजक विवरण प्रदान करते हैं। लेकिन एवरकैंप इस शीतकालीन मनोरंजन के खतरों पर भी नजर रखते हैं: चार लोग बाएँ किनारे के पास बर्फ़ से गिर गए हैं। दूसरे लोग सीढ़ी लेकर उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। लिफ्ट ब्रिज दूरी में फैले विशाल बर्फ के दृश्य में परिवर्तन को चिह्नित करता है, जहाँ एक शहर की छाया-आकृति क्षितिज पर दिखाई पड़ती है।
उत्तरी नीदरलैंड में सर्दियों के परिदृश्ययों में विशेषज्ञता प्राप्त करने वाले पहले चित्रकार एवरकैंप थे। उन्होंने अपना अधिकांश जीवन कम्पेन में बिताया था। वह बहरे और गूंगे थे जिस वजह से उन्हें द म्यूट ऑफ कम्पेन का उपनाम दिया गया था।
हम आज के कार्य के लिए हेग में स्थित मॉरिशुइस को धन्यवाद देते हैं।
अनुलेख: क्या आप यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि सदियों से लोगों ने बर्फ़ का आनंद कैसे लिया है? यहाँ आप यूरोपीय कला में बेहतरीन बर्फ़ीले परिदृश्यों को देख सकते हैं। :)
इसके अलावा, यदि आप ऐसे दृश्यों को पसंद करते हैं, तो २०२२ के हमारे पेपर डेलीआर्ट डेस्क कैलेंडर को देखें - आने वाले वर्ष में आपको ऐसी ही पेंटिंग्स मिलेंगी!


बर्फ़ीला दृश्य
ऑइल ऑन पैनल • ७१ x ३६ से.मी.