ब्राज़ील के दो कछुओं का अध्ययन by Albert Eckhout - १६४० - ५१ x ३०.५ से.मी. ब्राज़ील के दो कछुओं का अध्ययन by Albert Eckhout - १६४० - ५१ x ३०.५ से.मी.

ब्राज़ील के दो कछुओं का अध्ययन

टेम्पेरा, गुआश ऑन पेपर • ५१ x ३०.५ से.मी.
  • Albert Eckhout - c.1610 - 1665 Albert Eckhout १६४०

जोहान मौरिट्स (१७ वीं शताब्दी के डच ब्राज़ील के गवर्नर जनरल) के दल में से एक कलाकार अल्बर्ट एक्खौट थे, जिन्होंने चित्रों और पेंटिंग्स में ब्राज़ील के लोगों, वनस्पतियों एवं जीवों को दर्ज किया था। एक्खौट ने इन दो लाल पैरों वाले कछुओं को कागज़ पर उनके पपड़ीदार सिर, ज्यामितीय पैटर्न वाले खोल और नुकीले दाँतों से भरे मुँह के साथ चित्रित किया है।

दोनों जानवर एक-दूसरे को धमका रहे हैं, जैसा कि प्रजनन के मौसम में नर कछुए करते हैं। लेकिन एक्खौट ने उनको वास्तविकता से अधिक रोमांचक बनाया है क्योंकि असल में कछुओं के दाँत नहीं होते हैं।

हम आज के कछुओं के लिए मॉरीशुइस को धन्यवाद देते हैं। :)

अनुलेख: ब्राज़ील में एक्खौट के सहयोगी फ्रैंस पोस्ट के बारे में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें, जो अमेरिका के पहले लैंडस्केप चित्रकार थे!

द्वितीय अनुलेख: यदि आप जानवरों के और पेंटिंग्स देखना चाहते हैं, तो २०२२ के हमारे पेपर डेलीआर्ट डेस्क कैलेंडर को यहाँ देखें! आप निराश नहीं होंगे। :)