हमने एक बार इरा एल्ड्रिज का एक अन्य पोर्ट्रेट प्रस्तुत किया था (इसे हमारे संग्रह में देखें), लेकिन आज दूसरे का समय है!
लियोन हर्बो का जन्म बेल्जियम में हुआ था। उनके गूढ़ कार्य में उनके करियर के दौरान बनाए गए पोर्ट्रेट, इतिहास पेंटिंग, शैली के दृश्य और प्राच्यवादी विषय शामिल थे। संभवतः वह अपने समय में पोट्रेट चित्रकार के रूप में सबसे अधिक प्रशंसित थे, और विशेष रूप से अभिनेताओं एवं अभिनेत्रियों के पोट्रेट्स के लिए जाने जाते थे। ऐसा लगता है कि हर्बो ओथेलो के विषय में विशेष रुचि रखते थे और अक्सर उसपर लौटते थे। इसमें उनकी पत्नी का नाटक पढ़ने कि क्रिया के साथ-साथ डेसडेमोना की भेष में उनका एक चित्र भी शामिल था। इस संबंध ने इस सुझाव को जन्म दिया है कि वर्तमान पेंटिंग में चित्रित विषय महान शेक्सपियरियन अभिनेता इरा एल्ड्रिज हो सकता है। हालाँकि १८६७ में एल्ड्रिज की मृत्यु के समय हर्बो की उम्र सिर्फ १७ वर्ष रही होगी, लेकिन हर्बो को मरणोपरांत पोट्रेट्स को चित्रित करने के लिए संपर्क किया गया था। यद्यपि एल्ड्रिज की बेटियों ने बचपन में बेल्जियम में अध्ययन किया था, लेकिन हर्बो और एल्ड्रिज के बीच कोई निश्चित संबंध की पहचान नहीं की जा सकती है। हालाँकि, एल्ड्रिज पूरे यूरोप में प्रसिद्ध थे और कलात्मक समूहों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ थे।
चित्रित विषय कोई भी हो, वर्तमान कार्य स्पष्ट रूप से "प्रकार" के बजाय एक व्यक्तिगत चित्र का प्रतिनिधित्व करता है। मलिन रंग के पीरियड पोशाक विषय को आकर्षक नहीं बनाते हैं। यह स्पष्ट रूप से कला एवं साहित्य में उनकी रुचियों पर जोर देता है। साथ ही, यह चित्र जानबूझकर उपहासपूर्ण रूढ़ियों और कैरिकेचर के प्रतिरूप का प्रतिनिधित्व करता है जिसका उस अवधि के लोकप्रिय मीडिया में अश्वेत रंग के लोगों के चित्रण में आमतौर पर उपयोग किया जाता था। बाजार में इस आकर्षक चित्र की उपस्थिति १९वीं शताब्दी के दौरान यूरोप में मुक्त अश्वेत लोगों के जीवंत समुदाय के बीच ऑइल पोर्ट्रेचर के जटिल एवं बहुस्तरीय उपयोगों की विद्वतापूर्ण चर्चा में शामिल होगी।
अनुलेख: आप अश्वेत मॉडल्स के कितने पोट्रेट्स को जानते हैं? यहाँ आप १९वीं सदी के प्रसिद्ध अश्वेत लोगों की कहानियाँ पढ़ सकते हैं।
द्वितीय अनुलेख: नए साल का दूसरा सप्ताह आ चुका है! यदि आपके पास अभी तक कैलेंडर नहीं है, तो कृपया २०२२ के हमारे कलात्मक कैलेंडर यहाँ देखें। :)


एक कला पारखी का पोर्ट्रेट, संभवतः इरा एल्ड्रिज
ऑइल ऑन कॅनवास • ३७.५ x २९.२ से.मी.