यैंग गुईफेय by Uemura Shōen - 1922 - 189 x 161 सेमी यैंग गुईफेय by Uemura Shōen - 1922 - 189 x 161 सेमी

यैंग गुईफेय

रेशम पर पेंट • 189 x 161 सेमी
  • Uemura Shōen - April 23, 1875 - August 27, 1949 Uemura Shōen 1922

शोएन उएमुरा आधुनिक जापान की अग्रणी महिला कलाकार थीं। उएमुरा की अधिकांश कृतियां महिलाओं को चित्रित करती थीं; उकिओ-ए-आईकोनोग्राफी (छवि चित्रण) का उपयोग करते हुए, उन्होंने वह चित्रित किया, जिसे वह "आदर्श नारी छवि" मानती थीं। किशोरावस्था में ही उनकी चित्रकारी की पहचान बनने लगी और लोग उनका नाम पेंटर के रूप में जानने लगे। वह अपने समय की महिला कलाकारों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी।

1907 के आसपास उएमुरा ने जापानी कला में बिजिंगा (सुंदर स्त्रियों की पेंटिंग) की लोकप्रियता का पुनर्जन्म शुरू किया। स्त्रियों को सबल, सामर्थ्यवान और स्वाधीन चित्रित करने में उनकी कुशलता विस्मयजनक थी। किंतु लोगों की भावनाएं बिजिंगा के बारे में कुछ अस्पष्ट थी; कई लोग तो ऐसी कला से बहुत प्रेम करते थे, लेकिन कुछ लोगों का विचार था कि यह कला शैली तुच्छ, बदतहज़ीब और अशिष्ट है। उएमुरा ने फिर अपनी कला को संकेंद्रित किया, वह कला के माध्यम से स्त्रियों की अनुभूति, चेतना एवं विचारण प्रकट करने लगीं। यह शैली उनकी पूर्ववर्ती कृतियों से भिन्न थी। वह अपने काम में नये-नये तकनीक, तरीके आज़माती रहीं। यैंग गुईफेय की यह पेंटिंग, उनके छोटे-छोटे डीटेल्स पर ध्यान देना, और इतनी बारीकी से उतार कर अपने विष्य-वयक्ति को, मानो, जीवित बना देने का बहुत अच्छा उदाहरण है।

क्या आप और जापानी अत्युत्तम कृतियों के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं? हमारे जापानी पोस्टकार्ड सेट को आवश्य देखें जापानी कला 50 पोस्टकार्ड सेट  :) फिलहाल हमारे ऑनलाइन स्टोर की सबसे बड़ी सेल चल रही है (सभी कुछ -40% तक की छूट पर है !), सुअवसर को हाथ से न जाने दें :)

पी.एस. वर्तमान में जापान का कलात्मक परिदृश्य अत्यंत प्रग्रतिशील एवं सक्रिय हैं। यह हैं पांच आधुनिक, समकालीन कलाकार जापानी समकालीन कलाकार जिनका ज्ञान-परिचय आप सारवत्त ही समझिए!