इंटीरियर ऑफ ए रेस्टोरेंट by विन्सेंट वैन गो - ग्रीष्म 1887 - 45.5 × 56 सेमी इंटीरियर ऑफ ए रेस्टोरेंट by विन्सेंट वैन गो - ग्रीष्म 1887 - 45.5 × 56 सेमी

इंटीरियर ऑफ ए रेस्टोरेंट

तेल के रंगों से बना हुआ केनवेस पर चित्र • 45.5 × 56 सेमी
  • विन्सेंट वैन गो - ३० मार्च १८५३ - २९ जुलाई १८९० विन्सेंट वैन गो ग्रीष्म 1887

हेलो डेलीआर्ट प्रशंसको! आज हम अपने पसंदीदा ओटरलो के क्रोलर-मुलर म्यूजियम से अपनी साझेदारी जारी रख रहे हैं। अगले कई रविवार तक, उनके संग्रह से, हम विंसेंट वैन गो द्वारा कृत कई गजब के मास्टरपीस प्रस्तुत करेंगे (और उनके पास बहुत सारी वैन गो की अति उत्तम कृतियां हैं)। आनंद लीजिए!

इंटीरियर ऑफ ए रेस्टोरेंट (रेस्टोरेंट के भीतर का दृश्य) वैन गो की सब पौंइंटिलिस्ट (बिंदु चित्रण) कृतियों में से एक है, हालांकि वह स्टिपलिंग तकनीक को अपने विशिष्ट तरीके से ही इस्तेमाल करते हैं । मेज़ों और कुर्सियों को बिंदुऔं में नहीं, बल्कि लंबे ब्रश स्ट्रोक्स से बनाया गया है। साथ ही, छाया का आभास देने के लिए वह रंगों के क्रर्मिक-स्थापन का उपयोग करते हैं, जो यथार्थवाद शैली के अभ्यास के अनुरूप है, बिंदु-चित्रण शैली के नहीं।

सफेद मेज़पोशों से ढकी मेज़ों पर प्रफुल्लित गुलदस्ते सुशोभित हैं, और फूलों के स्थिर-जीवन (स्टिल लाइफ) पेंटिंग्स से प्रतीत होते हैं। ऊपरी कोने में काली टोपी मानो वायुमान मंडराती है, संकेत देती हुई कि कोई पेरिसवासी उस मेज़ पर बैठने वाले हैं। अनुपूरक रंगों की असमानता - दीवारों के लिए लाल और हरा, फर्श के लिए पीला और (ग्रे) जामुनी, और फर्नीचर के लिए पीला-नारंगी और मेज़पोशों में नीला रंग, बहुत सावधानी से लगाए गए हैं।

संभव है कि वैन गो ने यह चित्र मॉडर्न आर्ट को एक श्रद्धांजलि के रूप में बनाया हो। दाहिनी ओर दीवार पर लगा पोस्टर या क्रेपों, जापानी प्रिंट मेकिंग में उनकी रुचि दर्शाता है। बीच में टंगी पेंटिंग उनकी अपनी है (एक पौइंटिलिस्ट कृति ही), लेन इन वोयर दारज्योंसों पार्क एट अनीएर।  मुमकिन है कि वह संकेत दे रहे हैं कि वह खुद इस नई कला के विकास में एक भूमिका निभाने की उम्मीद रखते हैं।

पी.एस. क्या आप जानते हैं कि हमारे ऑनलाइन कोर्स, पोस्ट इंप्रेशनिज्म 101 में आप वैन गो के जीनियस के बारे में अधिक सीखेंगे? पहला लेसन मुफ्त में आजमाइए !

पी. पी. एस. नेदरलैंड्स के क्रोलर-मुलर म्यूजियम जाने के 5 कारण। अगर आप अभी तक वहां नहीं गए हैं, तो आपको यह निश्चित रूप से बदलना चाहिए!